Uncategorized

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें

दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे रखा कलेक्टर के समक्ष

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें, समस्याएं एवं मांग को गंभीरतापूर्वक सुनी। जनदर्शन में लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। आज जनदर्शन में सड़क चौड़ीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन दिलाने, राशनकार्ड बनाने, परीक्षा परिणाम सुधारने, श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करने, नौकरी दिलाने, मार्ग डामरीकरण कराने, दिव्यांग को आर्थिक मदद दिलाने इत्यादि संबंधी कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!