Uncategorized

जिले में अब तक हुई औसत 170 मि.मी. वर्षा, नगरी तहसील में हुई सर्वाधिक 236.9 मि.मी. वर्षा


धमतरी। जिले में एक जून से अब तक 170.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 236.9 मि.मी. नगरी तहसील और सबसे कम 81.7 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 222.8 मि.मी., कुकरेल तहसील में 234 मि.मी., बेलरगांव तहसील में 184 मि.मी., भखारा तहसील में 134.4 मि.मी. और कुरूद तहसील में 97.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में आज की औसत वर्षा 15.3 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 26.6 मि.मी., कुरूद तहसील में 4.6 मि.मी., मगरलोड में 8.6 मि.मी., नगरी में 3 मि.मी., भखारा में 2.4 मि.मी., कुकरेल तहसील में 56 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!