Uncategorized

मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर की बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का मिला तोहफा

महिला बंदिनी अपने परिवार जन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कर सकेंगी बात

विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप आज मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर में प्रिजन इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सिस्टम से महिला बंदिनी अपने परिवार जन एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेगी। यह सिस्टम जेल विभाग एवं बीएसएनएल के मध्य संपादित हुए एम ओ यू के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
साथ ही निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला बंदिनियों के साथ जेल में रह रहे 14 बच्चों को जेल विभाग की ऒर से उपहार वितरित किये गए। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), विजय छबलानी (बीएसएनएल), सुश्री गरिमा पांडेय (महिला जेल प्रभारी) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!