Uncategorized

जोरातराई नवीन में बूथ कमेटी एवं ग्रामीण कमेटी के नव गठन हेतु हुई बैठक:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन होता है-तारिणी चंद्राकर

कुरूद – संगठन सृजन अभियान के तहत कुरूद विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जोरातराई नवीन में बूथ कमेटी एवं ग्रामीण कमेटी को पुनः नव गठन करने के लिए आवश्यक बैठक लिया गया।
बैठक में मुख्यरूप से धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमति तारिणी चन्द्राकर के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ, सर्वप्रथम ग्राम जोरातराई बूथ क्रमांक 160 के समस्त कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बूथ और पंचायत कमेटी का दिशानिर्देश दिया गया।
बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष ने संबोधन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बूथ और पंचायत कमेटियों की बैठकें की जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी ने इस बार पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में व्यापक पहल की है. उन्होंने कहा कि नई कमेटी के गठन का उद्देश्य पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करना है. उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित टीम दोगुने उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
आगे उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन होता है. यदि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी हर चुनौती का सामना कर सकती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया. बैठक के दौरान सभी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया और पार्टी को आगामी चुनावों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित रहे, जिला सचिव कामराय साहू, उमरदा सरपंच पन्ना साहू, ब्लॉक संगठन महामंत्री चन्दप्रकाश देवांगन, ब्लॉक उपाध्यक्ष लेखराम साहू, महामंत्री खेदुराम साहू, मंडल अध्यक्ष भीखम यादव, सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप, वरिष्ठ नागरिक कांशीराम कंवर, नरेश दिलीप, रोहित, दुलार, नंदकुमार, व्यासनारायण, साधुराम, भागवत, राधेश्याम, रघुवीर, भारत, त्रिभुवन एवं गांव के अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!