Uncategorized
रूद्री पुलिस ने 51 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को दबोचा

रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री की जा रही है।
जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए रूद्री पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।कार्यवाही के दौरान आरोपी धर्मेंद्र गायकवाड, पिता जीवन लाल, m 25 वर्ष, निवासी हटकेशर शीतला पारा धमतरी बिना किसी वैध दस्तावेज के खोमचे में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। रूद्री पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 4,180 रुपये मूल्य की सामग्री गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

