Uncategorized

तेलीन सत्ती माता महोत्सव केशकाल में आयोजित:धमतरी साहू समाज की रहेगी सहभागिता

धमतरी -जिला साहू संघ धमतरी की बैठक 9 मई शनिवार को साहू छात्रावास बांसपारा धमतरी में आहूत की गई थी। जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य टी आर साहू, प्रदेश संगठन सचिव ओम प्रकाश साहू ,कोंडागांव जिला अध्यक्ष राजेश मायाराम साहू ,बिरस प्रसाद साहू , विनोद साहू गिरिजा शंकर साहू डॉ योगेंद्र साहू रघुनंदन साहू व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मां कर्मा की आरती पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया ।स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू ने अपील करते हुए छः तहसील के पदाधिकारीयों को अपने वाहन व्यवस्था कर तेलीन सत्ती माता महोत्सव 17 मई दिन रविवार को स्टेडियम ग्राउंड केशकाल कोंडागांव में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।टी आर साहू ने कहा कि तैलिक कुल गौरव तेलीन सत्ती महोत्सव हमारे समाज की आस्था संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होनी चाहिए। सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सामाजिक समागम का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को भव्य व ऐतिहासिक सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने हेतु अधिक से अधिक संख्या में केशकाल आने हेतु अपील की गई। जिला महासचिव विजय साहू ने सामाजिक गणना पत्रक व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ गणना पत्रक अति शीघ्र जमा करने हेतु अपील की तथा ग्रीष्मकालीन निःशुल्क समर कैंप प्रत्येक तहसील व परिक्षेत्र में आयोजित करने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में संरक्षक चितरंजन साहू, कोषाध्यक्ष संत राम साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, निर्मला साहू ,सोहद्रा साहू, तहसील अध्यक्ष गण चिरौंजी लाल साहू, कामता प्रसाद साहू ,रोहित साहू, चंद्रभागा साहू एवं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर गणेश प्रसाद साहू ,व्यापारी प्रकोष्ठ सीमंत साहू अमृतलाल साहू ,महिला प्रकोष्ठ जागृति साहू ,सचिव कमलेश कांत साहू, संगठन सचिव दुर्गा साहू , डॉ.मंजूषा साहू, प्रचार सचिव राजेंद्र कुमार साहू, गजानंद साहू, कृष्णा राम साहू ,राम आसरा साहू ,राजेश साहू ,होरीलाल साहू ,प्रफुल्ल साहू , नंद झरूखा साहू, व्यास नारायण साहू ,भोलाराम साहू, देवेंद्र कुमार साहू ,मनमोहन तलासी, केकती साहू ,प्रभा साहू दमयंतीन साहू , श्यामा साहू, यामिनी साहू एवं तहसील व जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!