Uncategorized

कुत्तों का चीतल पर हमला:गंभीर अवस्था मे इलाज के दौरान मौत

गंगरेल और मरादेव के बीच की घटना

धमतरी। गंगरेल और मरादेव के बीच एक वन्यप्राणी चीतल कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।बताया गया कि कुत्तों ने चीतल के पीछे के पैर के नीचे जंघा के पास नोच लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। घायल होने के कारण चीतल भागने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था।
रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल चीतल को सुरक्षित रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया लेकिन नहीं बचाया जा सका लगभग 10:30 बजे सुबह मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने और जंगलों में पानी की कमी होने के कारण वन्यप्राणी पानी एवं भोजन की तलाश में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब पहुंच रहे हैं। इसी दौरान वे आवारा कुत्तों और अन्य खतरों का शिकार हो जाते हैं। विभाग ने लोगों से वन्यप्राणियों को देखकर उन्हें परेशान नहीं करने तथा तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!