Uncategorized

मौरी कला गुफा पहुंचकर महाराज जी से लेखराम साहू ने लिया आशीर्वाद

ग्राम मौरीकला गुफा कुरूद जिला धमतरी के प्रांगण में परम श्रद्धेय गुरुदेव उमेशानंद गिरि(छत्तीसगढ़ मंडल श्री महंत मां तारिणी शक्तिपीठ गुरुजी भाठा) विबोधनंद सदानंद महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय श्रीमद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामवासी मौरी कला गुफा कुरूद जिला धमतरी के द्वारा किया गया है एवं संध्या विभिन्न रामायण मंडलियों का भी मानस गान कार्यक्रम रखा गया. आयोजक समिति के आमंत्रण पर लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद गुफा पहुंचकर सभी गुरु जी से आशीर्वाद लिए एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किये एवं आरती में सम्मिलित होकर भगवान से प्रार्थना किये कि संपूर्ण जगत में शांति एवं समृद्धि बना रहे. इस अवसर पर रघुनंदन साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम सरपंच बिना रोहित साहू तुलेश्वर साहू उप सरपंच पुणेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य पवन साहू वकील विमल साहू यादराम साहू कामता साहू चिमन साहू रिकेश निषाद सावंत साहू लीलाराम साहू निर्मला साहू छामिन पुष्पा साहू एवं समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!