Uncategorized

कोसरिया यादव समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन मे शामिल हुई नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

कोसरिया यादव समाज एक मेहनती और संस्कारित समाज है-ज्योति जैन

भखारा-छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कुरुद क्षेत्र द्वारा परम पिता परमेश्वर मुरली मनोहर श्री कृष्णचन्द्र जी की असीम कृपा से 4 एवं 5 अप्रैल को नगर पंचायत भखारा स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वार्षिक अधिवेशन, आदर्श विवाह, महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा आकर्षक कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद भूपेश्वरी चंदेल, छबिलाल निर्मलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं अतिथियों में माधवकुंवर यादव, संतोष यादव (उपाध्यक्ष),विनोद यादव (जिला अध्यक्ष महासमुंद), मणीराम यादव, पुरन यादव (राजिम क्षेत्र), चन्द्रप्रकाश यादव (रायपुर ग्रामीण), रविन्द्र यादव (दुर्ग संभाग), दुर्गा यादव (उपाध्यक्ष), दिनेश मंडल (ग्रामीण विकास समिति भखारा) एवं समाजसेवी दीपक सोनी सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ज्योति हरख जैन ने कहा कोसरिया यादव समाज एक मेहनती और संस्कारित समाज है। हमें अपने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए शिक्षा और रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करना चाहिए। समाज की एकता और संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है. अतिथियों को शाल,श्रीफल और भगवान कृष्ण की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!