Uncategorized

रूद्रेश्वर व बूढ़ेश्वर महादेव की कृपा हमेशा शहर पर बनी रही हैं- रामू रोहरा

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जाकर महापौर ने की पूजा अर्चना

धमतरी।महाशिवरात्रि के अवसर पर नव निर्वाचित महापौर रामू रोहरा ने शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्री रोहरा ने सर्वप्रथम महानदी किनारे स्थित रूद्रेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात शहर के हृदय स्थल में स्थित बूढ़ेश्वर महादेव के दर्शन किए। साथ ही अन्य शिवमंदिरों में महाकालेश्वर ,नागेश्वर ,गोकुलपुर, महात्मा गांधी, ज्योति कुंज ढाबा, जीडीए कॉलोनी, जाकर पूजा पाठ में शामिल हुए।इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी धर्म की नगरी है और यहां पर रूद्रेश्वर और बूढ़ेश्वर स्वयंभू महादेव विराजित है जिनकी कृपा हमेंशा नगर व नगरवासियों पर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर आज संपूर्ण नगर शिवमय हो गया है। उन्होंने शहरवासियों को शिव और शक्ति के मिलन अथार्त शिवरात्रि की शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!