जिला अस्पताल के सफाई कर्मी ने प्रतिबंधित क्षेत्र मे जाने से मना किया तो मारपीट कर,निकाला चाकू

धमतरी। जिला अस्पताल मे कानून व्यवस्था बिगड़ने की खबर आई है. शनिवार की दोपहर लगभग 12:15 बजे दो लोग आयुर्वेदिक क्लीनिक के बाजू से प्रतिबंधित क्षेत्र बायोमेडिकल की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। जिसमें से एक युवक था और दूसरा थर्ड जेंडर था।इसी दौरान कर्मचारी से मारपीट हो गई।सफाई कर्मचारी साहिल वाल्मीकि ने बताया कि दो लोग बायो मेडिकल की ओर जबरन जाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोका गया। रोकने पर वो अश्लील गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें से युवक ने चाकू भी निकाल लिया। तुरंत उन्होंने अपने ठेकेदार अशोक को इसके सूचना दी। उसके बाद युवक इधर-उधर भागने लगे और चाकू को भी फेंक दिए। पुलिस चौकी जाकर इसकी सूचना दी। कोतवाली पेट्रोलिंग को बुलाया गया। दोनों को पकड़ा गया। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी से भी झूमा झटकी करने लगे। तब तक जिला अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई थी। दोनों को थाना ले जाया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

