Uncategorized

एक ही दिन में 10 प्रकरण दर्ज, 34 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस का जुआ पर बड़ा अभियान दो दिनों में 69 जुआरियों पर हुई कार्रवाई


धमतरी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर कुल 10 प्रकरणों में 34 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 26,970 रूपये नगद एवं कई ताश पत्ते जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, पिछले दिन ही 9 प्रकरणों में 35 आरोपियों से 2,93,940 रूपये नगद, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। थाना सिटी कोतवाली द्वारा अंबेडकर चौक, टिकरापारा मार्ग पर कार्रवाई कर 4,200 रूपये एवं 52 ताश पत्ती जब्त किया गया। जिसमें आरोपी विजय नामदेव एवं दीपक ढीमर है। थाना अर्जुनी द्वारा ग्राम ढीमरटिकुर, नवागांव गौरा चौक के पास 2,200 रूपये एवं 52 ताश पत्ती जब्त कर आरोपी तोरण चक्रथारी एवं सनत राम साहू पर कार्रवाई की गई। ग्राम भोथली बाजार चौक, युग कृषि के पास 4,300 रूपये जप्त कर आरोपी ऋषि कुमार साहू, भागवत साहू पर कार्यवाही की गई। थाना भखारा द्वारा ग्राम गाड़ाडीह चौक के पास 830 रूपये जप्त कर आरोपी महेन्द्र ध्रुव, लक्ष्मण निषाद, नीलकमल साहू पर कार्यवाही की गई। ग्राम हंचलपुर गांधी चौक में 1,960 रूपये जप्त कर आरोपी रोहित कुमार दिवाकर, शिवनारायण चंदेल, ईश्वर सेन, होमेन्द्र साहू, दीनबंधू साहू पर कार्यवाही की गई। थाना रूद्री द्वारा ग्राम रूद्री पंचायत भवन के सामने 1,530 रूपये जप्त कर आरोपी राजेश्वर साहू, छगन साहू, सत्तु यादव पर कार्यवाही की गई। थाना कुरूद द्वारा ग्राम कोकड़ी नारी स्कूल चौक में 6,120 रूपये जप्त कर आरोपी योगेश साहू, भूगेन्द्र साहू, नरेश साहू, टिलेश्वर साहू पर कार्यवाही की गई। चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम अंवरी मिनी माता चौक में 2,320 रूपये जप्त कर आरोपी चम्पा लाल बघेल, सुशील जांगड़े, प्रवीण चंदेल, दीपक जांगड़े, भागी जांगड़े, देवा चंदेल पर कार्यवाही की गई। ग्राम भैंसबोड रंगमंचमें 1,610 रूपये जप्त कर आरोपी ओमप्रकाश साहू, दिनकर साहू, भूषण साहू, चेलाराम पर कार्यवाही की गई। थाना सिहावा द्वारा ग्राम सिरसिया दुर्गा मंच, सिहावा में 1,900 रूपये जप्त कर आरोपी ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र साहू पर कार्यवाही की गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!