Uncategorized
वार्ड क्रमांक 12 में बोर खनन हेतु भूमि पूजन:मिनीमाता चौक के पास जल परीक्षण के बाद शुरू होगी बोर खनन की प्रक्रिया

भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली के वार्ड क्रमांक 12 में मिनीमाता चौक के पास बोर खनन हेतु भूमि पूजन किया गया। बोर खनन से पूर्व स्थल पर जल की उपलब्धता एवं उपयुक्तता के संबंध में आवश्यक जल परीक्षण कराया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पांवरिया, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू,हरीश साहू,नंदकुमार बंजारे, कमलेश साहू, ठेकेदार नम्मू राम साहू, शोभाराम साहू, भुनेश्वर बाबा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में बोर खनन की पहल का स्वागत करते हुए इसे पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
