Uncategorized

भटगांव में धूमधाम से मनाया गया मातर पर्व महोत्सव

हैरतंगेज करतब ने किया ग्रामीणों का मनोरंजन


धमतरी। ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मातर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़चियों ने आकर्षक करतब दिखाए। ग्रामीण देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। पर्व का उल्लास जय बजरंग अखाड़ा पार्टी भटगांव में देखने को मिला, जहां पर युवाओं ने करतब दिखाए। दिनभर गांव में उत्साह का माहौल रहा। भाई दूज के दिन अधिकांश गांवों में मातर कार्यक्रम होता है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रोमांचक खेलों को देखने शहरवासी गांवों का रुख करते हैं। शहर से लगे ग्राम भटगांव, खपरी, रांवा, कुर्रा सहित अन्य गांवों में मातर कार्यक्रम उल्लास – के साथ मना। ग्राम भटगांव के रावण चौक में मातर कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों, युवाओं व महिलाओं के लिए अलग अलग कार्यक्रम रखा गया था। कुर्सी दौड़, मटका फोड़, दौड़ के अलावा रंगोली स्पर्धा का कार्यक्रम हुआ। अखाड़ा के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से एक स्टंट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजक युवा मंडल के अध्यक्ष कार्तिक साहू, उपाध्यक्ष तेजू राम साहू, सचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष केशव साहू, संरक्षक हेमू राम साहू, भुनेश्वर साहू, सहसचिव बीरबल साहू, डामन साहू, नेमूराम साहू, झुमुक साहू, उत्तम साहू, मुरली साहू, डोरेलाल गंजीर, प्रकाश देवांगन, दूज राम साहू, रावण मारो समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार देवांगन, संरक्षक जीवराखन लाल मराई, टीआर, संतोष वर्मा टीकम सिंह पिन ध्रुव, इंद्रजीत साहूसरपंच फागू राम साहू, उप सरपंच डामन लाल साहू, नेहरू सेन, नेमू साहू, डेरहा यादव, केशो साहू, जयमल साहू सहित पूर्व उपसरपंच दुर्गेश कुमार देवांगन, मोहन साहू, राजेश साहू, पूरन साहू, हीरालाल साहू, थानसिंह साहू, मोहित देवांगन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!