Uncategorized

भगवान श्री जगन्नाथ,भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की 11 दिनों बाद श्री जगदीश मंदिर में हुई वापसी

यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, रास्ते में रथयात्रा का जगह जगह किया गया स्वागत

धमतरी। भगवान श्री जगन्नाथ,भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की 11 दिनों बाद श्री जगदीश मंदिर में वापसी हुई। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में दोपहर को राष्ट्रीय गौशाला बिलाईमाता मंदिर से रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री जगदीश मंदिर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रस्ते में रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
16 जुलाई को श्री जगदीश मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई थी जो गौशाला मैदान जनकपुरी में पहुंची। मौसी के घर में 11दिनों तक विश्राम करने के बाद 27 जुलाई को भगवान श्री जगदीश मंदिर लौटे,जिसे बहुदा यात्रा या रथयात्रा वापसी कहा जाता है। इस पावन अवसर पर भगवान के रथ को खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। सामने सामने श्याम भजन की धुन में लोग थिरकते हुए चले जा रहे थे। घड़ी चौक से सिहावा चौक होते हुए रथ यात्रा वापस मंदिर पहुंची।श्री जगदीश मंदिर पहुंचने पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। पूजा-अर्चना पंडित बालकृष्ण शर्मा एवं गौरव शर्मा ने संपन्न कराया।
श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देने वाला महापर्व है।
रथयात्रा की व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्य में अखिल भारत गुजराती समाज के सदस्य प्रतीश गांधी सहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भारत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज, अनिल मित्तल, विनोद अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, दिलीप सोनी, विकास अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महेंद्र पंडित, राजेंद्र शर्मा, कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, प्राजेंद्र लुकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, निशित पटेल, अंशुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, जयेश मेहता, सुबोध ठाकुर, अनंत शाह, राम शर्मा, आकाश जासूजा, गोलू ठाकुर, प्रतापराव कृतूत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रियंक गांधी, राकेश चंदवानी, दुश्यंत, वेदांत खंडेलवाल तथा अन्य समाजसेवी एवं स्वयंसेवक सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!