ग्राम कोपेडीह में अलग-अलग टीमों की दबिश,अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
तीन प्रकरणों में 210 लीटर कच्ची महुआ शराब,कीमती 21,000 रूपये किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में थाना भखारा पुलिस ने ग्राम कोपेडीह में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की।अभियान के दौरान थाना भखारा की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश देकर 3 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 21,000 रुपये है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों मे गोवर्धन चंदेल पिता उत्तम चंदेल, 40 वर्ष निवासी कोपेडीह, थाना भखारा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000रूपये जप्त। आरोपी अशोक माथुर पिता विट्ठल राम माथुर, 54 वर्ष, संदीप कुमार माथुर पिता अशोक माथुर,29 वर्ष एवं सुनील कुमार माथुर पिता अशोक माथुर 35 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम कोपेडीह, थाना भखारा आरोपियों के कब्जे से 110 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, कीमत 11,000 रूपये जप्त व आरोपी राम कुमार माथुर पिता उतरा माथुर, 20 वर्ष,निवासी कोपेडीह,थाना भखारा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब, कीमत 5,000 रूपये जप्त किया गया इस प्रकार तीनों प्रकरणों में कुल 05 आरोपियों से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत 21,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
