Uncategorized

बच्चों के नेत्र परीक्षण के साथ हुई समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान की शुरू


नगरी। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम राज्य के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान की शुरूवात किया जिसके तहत् मुख्य रूप से बच्चों का नेत्र परीक्षण कर मौके पर आवश्यकतानुसार उपचार, सलाह रेफरल तथा 10 से 17 अक्टुबर के मध्य आवश्यकता वाले बच्चों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया जायेगा। विकासखंड नगरी में सिविल अस्पताल नगरी में अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, विशिष्ठ अतिथि शंकर देव, सभापति स्वास्थ्य नपं श्री निषाद सभापति लोक निर्माण विभाग थे। अतिथियो ने बच्चों को नेत्र परीक्षण कराने के सांथ सांथ नेत्रदान करने के लिए प्रेरित भी किया सांथ ही उन्होने भी स्वयं मौके पर अपने नेत्रदान करने की घोषणा करते हुए नेत्रदान प्रपत्र को भरकर अपनी सहमति पत्र स्वास्थ्य विभाग को सौपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ एके नेताम बीएमओ नगरी ने अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से महेश्वरी ध्रुव एबीईओ, नेत्र सहायक अधिकारी योगेन्द्र बोरझा, राकेश साहू, हरिशंकर साहू, सुमति साहू उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!