Uncategorized

बुढ़ेश्वर महादेव को भक्तों ने लगाई मेहंदी, भक्ति धुनो पर थिरके भक्त

आज शाम मंगलगीत के साथ होंगे संगीत कार्यक्रम


धमतरी। इतवारी बाजार के पास स्थित प्राचीन बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत कल दूसरे दिन भगवान बुढ़ेश्वर को मेहंदी लगाई गई। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहुंचे भक्तों को मेहंदी प्रदान की गई। इसके पश्चात मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान बुढ़ेश्वर महादेव के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होकर हाथो में मेंहदी लगाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी देर तक शिव भक्त थिरकते रहे। आज शाम मंगलगीत के साथ संगीत कार्यक्रम होंगे। 25 फरवरी को सुबह 5 बजे से 26 फरवरी की सुबह 5 बजे 24 घंटे का अखण्ड जलाभिषेक होगा। सुबह 5.30 बजे मंगल आरती एवं दर्शन, दोपहर 12.30 बजे भोग, आरती, शाम 4 बजे दिव्य स्वरुप श्रृंगार, दर्शन, रात्रि 8 बजे महाआरती एवं भोग, रात्रि 11.30 बजे महाश्रृंगार मंगल आरती, रात्रि 12 बजे रुद्र अभिषेक होगा। 25 को दोपहर 3 बजे भोलेनाथ की शाही बारात निकलेगी। 26 फरवरी को बूढेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन होगा।
बनारस, कलकत्ता सहित अन्य झांकियां शाही बारात में होंगे आकर्षण का केन्द्र
महाशिवरात्रि पर धमतरी में ऐतिहासिक शाही बारात निकालने की तैयारी है। इस साल बारात में हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ ही दर्जनभर झाकियां भी बारात की शोभा बढाएगी। बनारस के अघोरी बाबा सांप आदि से करतब दिखाएंगे। बनारस के ही डमरू वाले की टीम आग में तरह-तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। कलकत्ता का शेर डांस, बनारस की बाबा की आरती, आरंग से गणेश, भोलेनाथ, वानर सेना की झांकी, रायपुर क्षेत्र से काली माता का गुणगान करने वाली झांकी, नागपुर के पास की काली मां की झांकी जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों की किन्नरों की टोली, नागपुर की लेडिज-जेंट्स ढोल पार्टी सहित आसपास गांव की अनेक झांकियां शामिल रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!