Uncategorized

राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार बनाया जा रहा आम जनता के खिलाफ नियम कायदे- घनाराम साहू

किसान नेता घनाराम साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान मजदूर आम जनता के खिलाफ लगातार कानून बनाने का काम चल रहा है पहले तो लोगों के घरों में लगी हुई सामान्य मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया है जिनके कारण बिजली बिल बेतहाशा दोगुना आने लगा है जिनके कारण से किसान मजदूर आम आदमी परेशान है अब आम जनता के 400 यूनिट के खपत पर पिछली सरकार द्वारा 200 यूनिट की छूट दी जाती थी उसको कम करके अब सिर्फ 100 यूनिट छूट देने का सरकार ने घोषणा किया है यह नई मुसीबत आम जनता के सामने खड़ा कर दिया है पहले तो स्मार्ट मीटर लगाया गया जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और बेतहाशा भारी भरकम बिजली बिल से लोग परेशान हैं अब छूट की यूनिट कम करके लोगों को शोषण करने का काम जारी है किसान अभी डीएपी यूरिया की किल्लत भूले नहीं है.व्यापारियों से महंगे दामों में 1200 रुपए की डीपी 1900 रुपए में और 270 की यूरिया 500 रुपए में लेने पर मजबूर है बाजारों में काला बाजारी चल रही है. कालाबाजारी तो रोक नहीं सकते उनके ऊपर कारवाई नहीं कर पा रहे हैं और इस तरह से लगातार और अब जनता के हितों को नजरअंदाज कर लगातार काला कानून बनाने का काम चल रहा है। कृषि उपज मंडी के एक्ट में भी संशोधन कर जो जेल का प्रवधान था उसको 5000 जुर्माना का कानून बनाकर किसानों को संकट में डाला गया है अब आम जनता के हित में बिजली बिल यूनिट की छूट जो कम की गई है। बिजली बिल की यूनिट में छूट दी गई है उसे निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए किसान मजदूर आम आदमी को कमजोर समझ कर उनके अधिकारों का शोषण करने का प्रयास न किया जाए किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!