Uncategorized

बेहतर व्यवस्था बनाने, दुर्घटनाओ में कमी लाने जुटी है यातायात पुलिस – खेमराज साहू

यातायात प्रभारी द्वारा लगातार दी जा रही नियमों के पालन की समझाईश

कहा-सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए सभी करे यातायात नियमो का पालन
नाबालिक वाहन चालको, ट्रिपल सवारी, ओव्हरस्पीड सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की जा रही कार्रवाई

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी खेमराज साहू द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने सुगम सुरक्षित यातायात के लिए कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में दुपहिया में ट्रिपल सवारी, बिना शीटबेल्ट के कार चलाने वालो, ओव्हरस्पीड नाबालिकों द्वारा वाहन चालाने आदि को समझाइश दी जा रही है साथ ही कार्यवाही भी की जा रही है. चर्चा के दौरान यातायात प्रभारी खेमराज साहू ने बताया कि यातायात पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई नहीं बल्कि यातायात नियमों का पालन कराना है। इसी के तहत वाहन चालकों को लगातार नियमों के पालन की जानकारी देते हुए समझाईश दी जा रही है.समझाईश के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वालो पर विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना जन्य स्थानों पर विभाग द्वारा गति सीमा बोर्ड लगाया गया है । साथ ही सुरक्षा के अन्य उपाय भी किये गए है । श्री साहू ने बताया कि रात्रि में घटित होने वाले सड़क दुर्घटना में कमी लाने रात्रि में आवागमन करने वाले वाहन चालको को सुरक्षित आवागमन के लिये रोड़ किनारे लगे दोनो ओर पेड़ो में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया है। चौक चौराहो पर सिग्नल पर ट्रैफिक जवान पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे है यातायात पुलिस न सिर्फ जाम रहित यातायात के लिए कार्य कर रही बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाना उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस मानवीय कार्य को भी अंजाम दे रही है। हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से दुर्घटना में घायलों कों तत्काल चिकित्सकीय मदद पहुंचाई जा रही है। बच्चों, बुजुर्गो को व्यस्त मार्गो पर सुरक्षित सड़क पार कराया जाता है। जरुरी कागजात, मोबाईल व अन्य सामान प्राप्त होने पर उनके मालिकों तक सुरक्षित सामान पहुंचाकर यातायात पुलिस जनता के अपनी अलग छवि बना चुकी है। यातायात प्रभारी खेमराज साहू ने कहा कि आमजनो से अपील है कि ओवर स्पीड़ से वाहन न चलाये, वाहन चालन के दौरान अपर – डीपर लाईट का उपयोग करे, अत्यंत आवश्यक कार्य नही होने से रात्रि में सफर करने से बचे जिससे असामयिक दुर्घटना से बची जा सके यातायात नियमो का पालन करे यातायात पुलिस को सहयोग करे। श्री साहू ने आगे कहा कि वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस लगातार सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में लगातार कार्य किये जा रहे है लेकिन सुरक्षित व सुगम यातायात तभी संभव हो पायेगा जब सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!