Uncategorized

बजरंग अखाड़ा के तीन खिलाडिय़ों का नेशनल कुश्ती में हुआ चयन


धमतरी। छग अण्डर 17 वर्ष बालक बालिका राज्य स्तरीय चयन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बीएसपी अखाड़ा भिलाई में किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिला रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बिलासपुर, कांकेर, खैरागढ़, धमतरी के लगभग 80 बालक बालिका खिलाड़ी भाग लिये। विभिन्न शैली प्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला प्री स्टाइल के लिए विभिन्न वजन समूह में खिलाडिय़ों का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो चंडीगढ़ में 25 से 27 मई तक आयोजित में भाग लेंगे। जिसमें 3 खिलाड़ी जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर धमतरी से भी हैं। बालक 92 किलो ग्राम बोनेश कुमार गोल्ड मेडल, बालिका 49 किलो ग्राम तेजस्विनी नेताम गोल्ड मेडल, 63 किलो ग्राम लक्ष्मी साहू गोल्ड मेडल प्राप्त किया था एवं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। एनआईएस कोच विजय कुमार यादव, नुमेश यादव के साथ तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य टीम के साथ 23 मई को रवाना हुए। सभी खिलाडिय़ों को जय अखाड़ा गोकुलपुर वार्ड धमतरी के उस्ताद भगवान सिंह यादव, संतोष साहू, राजकुमार नेताम, पूर्व वरिष्ठ खेल अधिकारी एआर थिटे, अध्यक्ष विजय यादव, कृष्ण साहू, सोहन यदु, अंकालू भोयर, मेघराज यदु, तुलसी ध्रुव, हरीश साहू, मनोज साहू, प्रभात भोयर, हरीश नेताम, लल्ला यदु, नरेन्द्र ध्रुव, एवं जिला कुश्ती संघ धमतरी के सभी सदस्यों ने सभी खिलाड़ीयों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!