नीरज हत्याकांड में आरोपियो की अब तक गिरफ्तारी नहीं,साहू समाज आक्रोशित, एसपी को दिया ज्ञापन

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारी पुल में हुए नीरज की हत्या के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से साहू समाज आक्रोशित है। इस संबंध में गुरुवार को जिला साहू सिंह के नेतृत्व में एसपी भावना पांडे को ज्ञापन देकर आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
नीरज साहू पिता खुमान साहू 27वर्ष कुंडल तहसील मगरलोड जिला धमतरी की 22 जुलाई को नारी पुल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसका आज तक सुराग नहीं मिला है। आस पास के गांवों में दहशत का माहौल है। साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है।इस विषय को लेकर जिला साहू संघ धमतरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
इस अवसर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विपिन साहू, दया राम साहू,जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू, विजय कुमार साहू, राजेंद्र साहू,लीलाराम साहू, लकेश्वर साहू, गोपाल साहू,कमलेश कांत साहू, डीहू राम साहू, सीमांत साहू, राजेंद्र साहू, दुर्गा साहू, रेखा साहू, जागृति साहू, कामिन साहू, रोहित साहू, कामता प्रसाद साहू, चिरौंजी लाल साहू, तोमन साहू, तोषण साहू, होमेंद्र साहू, छन्नू साहू, तुलाराम साहू,युवराज साहू, रोहन तेलासी, इशू राम साहू ,ईश्वर साहू, हेमलाल साहू,देवीचरण साहू, जालम साहू, विशेलाल साहू, बलीराम साहू, प्रीत राम साहू, व्यसनारायण साहू,कांशी राम, तोरण, भूषण, खिलेश, तुलेश्वर, लोकेश साहू, गुहलेद, कामता साहू, रेवा राम,नंदकुमार आदि उपस्थित थे।