Uncategorized

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने लिया एस आई आर पुनरीक्षण कार्यों का जायजा

आमजन को दिक्कत ना होने देने के दिए निर्देश

भखारा-नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने मतदाता पुनरीक्षण सेंटर का निरीक्षण कर मतदाता परीक्षण एवं सुधार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जैन स्वयं आम नागरिकों के साथ बैठकर उनके फॉर्म भरवाने में सहयोग करते दिखाई दिए। उन्होंने केंद्र में चल रही प्रक्रियाओं, व्यवस्थाओं और प्रबंधन का भी जायजा लिया।इसके साथ ही उन्होंने भठेली के दोनों बूथों से बातचीत कर वहां की स्थितियों की जानकारी ली और कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के कर्मचारियों की भी ड्यूटी सभी जगह पर लगी है।अध्यक्ष जैन ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, और इसमें किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से सूची में शामिल हो।नगर में चल रहे इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और आमजन अध्यक्ष की सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!