Uncategorized

पर्यावरण दिवस पर यूथ हास्टल धमतरी द्वारा पर्यावरण मित्रों का किया जाएगा सम्मान

धमतरी। यूथ हास्टल धमतरी इकाई इस वर्ष अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है, इस रजत जयंती के उपलक्ष्य में 5 जून पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जायेगा। चेयरमैन योगेश गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था विगत 25 वर्षों से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता एवं पॉलीथीन मुक्त धमतरी की ओर लगातार प्रयास कर रहीं है, इसी कड़ी में 5 जून सुबह 6 बजे मकई गार्डन में ये सम्मान समारोह रखा गया है। जिसमें सभी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति की अपील की गई है। अध्यक्ष हुकुमचंद जैन ने बताया उस दिन निगम द्वारा तालाबों की सफाई की जाएगी जिसमें हमारे सदस्यों द्वारा भी श्रम दान किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!