Uncategorized

धमतरी सिंगपुर रेंज में दंतैल कर रहा विचरण : लगातार फसलों को पहुंचा रहा नुकसान

वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर, सुरक्षा हेतु कराई जा रही मुनादी


धमतरी। जिले में पिछले कुछ दिनो से एक सिंगल दंतैल हाथी लगातार विचरण कर रहा है। जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है। हालांकि वन विभाग द्वारा सुरक्षा हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराई जा रही है। साथ ही हाथी के गतिविधि पर नजर रखी जा रहा है। वर्तमान में हाथी धमतरी सिंगपुर रेंज विचरण कर रहा है।
बता दे कि तीन दिन पूर्व दंतैल हाथी जोगीडीह पीपरछेड़ी की ओर नजर आया था। ग्राम जोगीडीह पीपरछेड़ी मार्ग में वाहिद बाड़ी के पास हकीम खान का खेत है। जहां करीब 5 एकड़ खेत में धान की फसल लगी हुई है। जहां गुरुवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास हाथी खेतो में घुस आया था। जिसने पूरे खेत में घूम घूम कर करीब एक एकड़ फसल को नष्ट किया और खाया है, चूंकि उस वक्त खेत को देखने के लिये उसका मालिक भी खेत पहुंचा था। तो उसने हाथी से हुये नुकसान का आंखो देखा हाल बताया है। हकीम खान का कहना है कि हाथी पिछले कुछ दिनो से लगातार खेत की ओर आ रहा है। और फसलों के साथ कुछ कुछ और भी नुकसान कर रहा है। हाथी के द्वारा खेत में रोकटोक के लिये बनाये गये दरवाजे को भी तोड़ दिया गया है।
शनिवार को हाथी सुबह कक्ष क्रमांक 62-63 में देखा गया था। यह क्षेत्र पारधी बीट अन्तर्गत आता है। वन विभाग ने छलकनी, पारधी, कोटरवाही, भालुचुआ, झुरातराई, भर्रीपारा सहित आसपास के गांवो में हाथी के खतरे को देखते हुए मुनादी कराई गई थी। आज हाथी सिंगपुर रेंज नजर आया। बताया जा रहा है कि हाथी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे किसान चिंतित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!