Uncategorized

35 स्कूली बच्चों के द्वारा एक साथ हाथ काटने की घटना भयावह, प्रशासन की कार्यवाही उदासीन :- तारिणी चंद्राकर

कुरुद विकास खंड के ग्राम दहदहा माध्यमिक स्कूल में 6 वीं से 8 वीं तक के 35 बच्चों के द्वारा पीन, ब्लेड एवं काटो से अपने हाथ काटने का घटना घटित हुई थी जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा जांच कर दोषियों के ऊपर कारवाई की बात कही गई थी. जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जांच प्रक्रिया में हो रही लेटलतिफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक भयावाह घटना थी और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सही दिशा में जांच की जरूरत है लेकिन जिला प्रशासन के उदासीनता के चलते इस प्रकार की घटना घटित होने की पूर्ण जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार की आम धारणा बनी हुई है की बच्चों के द्वारा नशे के कारण, ऑनलाइन मोबाइल गेम, यह पारिवारिक तनाव के कारण से इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा गया हैँ. उपरोक्त कारणों से यदि घटना घटित हुई हैँ तो प्रशासन को अपनी असफलता छुपाने एवं गंभीर मामले को दबाने के बजाय सही रास्ता बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिस प्रकार स्थानीय निवासियों की नशे के कारण इस प्रकार की घटना घटित होने की धारणा बनी हैँ तो यह बहुत गंभीर और चिंतनीय विषय है की किस प्रकार प्रदेश की भाजपा साय सरकार छत्तीसगढ़ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. साय सरकार पहले युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूलों को बंद कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया अब यदि स्कूलों तक इस प्रकार की नशीले पदार्थ पहुंच रही है तो यह शासन की नीतियों के कारण ही सम्भव हैँ। जिला प्रशासन तत्काल सही कारणों का पता लगाते हुए कोई दोषी है तो उस पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें एवं छात्रों को इस गंभीर समस्या से बाहर निकालने के लिए उचित कदम उठाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!