Uncategorized

भाजपा जिला कार्यालय में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प

140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री के विचारों को सुना, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों पर दिया गया जोर

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का रविवार को धमतरी के विवेकानंद वार्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के बूथ क्रमांक 148 में सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और देश के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों से प्रेरणा ली।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला प्रभावशाली जनसंवाद कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और समाजहित के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं। यह कार्यक्रम आम नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भूमिका जरूरी है। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को भी जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आगे रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की विशेषता यह है कि इसमें देश के आम नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और छोटे-छोटे प्रयासों को भी महत्व दिया जाता है। इससे समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है।
इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सह प्रभारी लक्ष्मण गौतम, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य जागेश्वरी साहू, मंडल कोषाध्यक्ष रिक्की गनवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्याधर दीवान, नरेंद्र मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी सुशीला तिवारी, पार्षद विभा चंद्राकर, एल्डरमैन रितिका यादव, बूथ अध्यक्ष एवं आईटी सेल सदस्य विशाल रामरख्यानी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश त्रिपाठी, मनोज राठी, शेष सोनवानी और संतोष देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!