माँ बमलेश्वरी मंदिर में पूरे श्रावण मास प्रतिदिन हुआ रुद्राभिषेक, हवन-पूजन के साथ श्रावण मास का हुआ समापन
जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर, पार्षद कोमल सार्वा सहित वार्डवासियो ने की सहभागिता प्रदान, की भोलेनाथ से सबके मंगल की कामना

धमतरी। ब्राह्मण पारा वार्ड स्थित माँ बमलेश्वरी मंदिर में पंडित संदीप दुबे के सानिध्य में पूरे श्रावण मास प्रतिदिन विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। श्रावण मास के अंतिम दिन विशेष हवन-पूजन का आयोजन कर भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रावण मास का समापन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तजनों ने भगवान शिव से समस्त वार्डवासियों एवं धमतरी नगर के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरे श्रावण मास मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति भाव से वातावरण शिवमय एवं भक्तिमय बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सुल्तान राव पवार परिवार, श्रीमती कविता योगेश बाबर, जिला पंचायत सदस्य परिवार, मुरली दुबे परिवार, संतोष साहू परिवार, सनत शर्मा परिवार, श्रीमती लता दुबे परिवार, कमल राखेचा परिवार, बल्लू नामदेव परिवार, श्रीमती स्वाति शर्मा परिवार, श्रीमती मेघा शुक्ला परिवार, श्रीमती झूल बाई सोनी परिवार, संतोष सार्वा परिवार, छबिन्द्र सोनी परिवार सहित समस्त वार्डवासियों ने अपना सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।
वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी परिवारों, श्रद्धालुओं एवं समस्त वार्डवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, श्रद्धा और सहभागिता से पूरे श्रावण मास में माँ बमलेश्वरी मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।सभी श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग एवं भक्ति भावना से पूरा श्रावण मास अलौकिक भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
