Uncategorized

सुंदरगंज वार्ड के तेलीपारा में समस्याओ का अम्बार, मूलभूत सुविधाओं का है बुरा हाल

महापौर के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली वार्डवासियों को राहत-गौतम वाधवानी

सुंदरगंज वार्ड के तेलीपारा में पिछले कई वर्षों से सुलभ शौचालय में न लाइट है न कोई सुविधा, वार्ड वासी परेशान हो रहे है. नाला की सफाई आज तक नहीं हुई. पानी निकासी नहीं होने के कारण घर में बरसात में पानी भर जाता है.नाले में पूरा मलबा भर जाने से मोहल्ले की नाली में पानी निकासी ठीक से नहीं हो रही है.जिसके चलते परेशान तेलीपारा निवासी विकास मानिकपुरी दादू यादव सावन यादव उत्तम मानिकपुरी राधा यादव धन्नू मानिकपुरी परस सिन्हा राजेंद्र यादव गोपाल यादव मोना मानिकपुरी कृष्णा यादव शंकर छोटू संतोष मानिकपुरी आदि मोहल्ले वासियों ने बताया कि पूर्व में पार्षद को कई बार इससे अवगत कराया हे उन्होंने कहा जल्द काम होगा लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ. वर्तमान में पार्षद प्रत्याशी रहे गौतम वाधवानी के साथ महापौर से मिलने वार्डवासी गए थे.श्री वाधवानी ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द साफ सफाई कर इस ओर ध्यान देकर सारी समस्याओं को हल किया जाएगा. अभी तक उस पर कार्य नहीं किया गया अगर जनप्रतिनिधि ही हमारे अति आवश्यक मूल भूत समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो कौन देगा?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!