Uncategorized

भोयना में एक दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महापौर रामू रोहरा ने खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत, खेल भावना को बढ़ावा देने का दिया संदेश


धमतरी। ग्राम भोयना (अछोटा) में स्टूडेंट क्लब भोयना एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल आमदी अध्यक्ष विनय जैन, अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। महापौर रामू रोहरा ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!