Uncategorized

कोष्टापारा वार्ड में कांग्रेस से युवा नेता देवेन्द्र देवांगन है प्रबल दावेदार

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय, वार्ड के आयोजनो में सालों से करते रहे अपनी सहभागिता सुनिश्चित

कांग्रेस पार्टी उन्हें वार्ड से उम्मीदवार बनाती है तो वे पार्टी व जनता की उम्मीदों पर उतर सकते है खरा

धमतरी। नगरीय निकाय की प्रक्रिया जारी है। नामांकन का दौर शुरु हो चुका है। ऐसे में जल्द ही राजनीतिक पार्टियो को प्रत्याशियों की घोषणा करनी होगी। कोष्टापारा वार्ड नंबर 16 इस बार आरक्षण प्रक्रिया में अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में वार्ड से कांग्रेस से पार्षद चुनाव हेतु कई दावेदार टिकट के कतार में है। जिनमें युवा कांग्रेस नेता व समाजसेवी देवेन्द्र देवांगन पिता स्व पूरन लाल देवांगन प्रमुख दावेदार माने जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि कोष्टापारा निवासी देवेन्द्र देवांगन बी-कॉम ग्रेजुएशन तक शिक्षित है। 2011 से 2014 तक एनएसयूआई कॉलेज उपाध्यक्ष, 2014 से 2018 तक एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष।, 2019 से 2023 तक युवा कांग्रेस जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष रहे है। वर्तमान में भी कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। श्री देवांगन छात्र जीवन से ही कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर राजनीति में सक्रिय है। जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे है। कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। वार्ड के विकास व समस्याओं के प्रति भी हमेशा गंभीर रहे है। समय समय पर वार्डवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने सक्रिय रहते है। इसके अतिरिक्त सामाजिक गतिविधियों में देवेन्द्र की सक्रियता सालों से है। वे देवांगन समाज युवा मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष, 2023 से अभी तक कोष्टा पारा वार्ड देवांगन समाज वार्ड अध्यक्ष है। राजीव युवा मितान कोष्टापारा वार्ड के पूर्व अध्यक्ष, कोष्टापारा वार्ड के समिति मंच से जुड़े है। युवा विकास समिति वार्ड नंदी चौंक के अध्यक्ष है। सांई खिचड़ी समिति भगत चौंक के सदस्य, विनायक परिवार गणेश उत्सव समिति सुभाष चौक के सदस्य, बैघनाथ गणेश उत्सव समिति श्री राम चौक के सचिव, मां वैष्णव देवी स्तुति परिवार आजाद चौक के सदस्य है। ऐसे में वार्ड में उनका सक्रियता स्पष्ट है। वार्डवासियों के साथ उनका आत्मीय संबंध में है। वार्ड में होने वाले सभी धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहे है। ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें वार्ड से उम्मीदवार बनाती है तो वे पार्टी व जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!