Uncategorized

जीजामगांव व मरौद के बूथों में सर्वसम्मति से हुआ बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन

सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर संगठन महापर्व में बतौर प्रभारी हुए शामिल

कुरुद। सिर्री मंडल के ग्राम जीजामगांव के दोनों बूथों में एवं ग्राम मरौद के दोनों बूथों में संगठन पर्व मनाते हुए बूथ अध्यक्षों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। प्रत्येक बूथ मे 15 पदाधिकारियों सहित 10 सदस्य भी बनाये गये। बूथ अध्यक्षों मे जीजामगांव बूथ क्रमांक 13 अध्यक्ष सावल ओगरे, बूथ क्रमांक 14 अध्यक्ष टकेश्वर साहू, मरौद बूथ क्रमांक 129 अध्यक्ष पोखराज सिन्हा, बूथ क्रमांक 130 अध्यक्ष हेमराज भार्गव निर्वाचित हुए। भानु चन्द्राकर, भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने भाजपा के इस महापर्व में संगठन प्रभारी के बतौर सम्मिलित होकर सभी पदाधिकारियों, नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा के संगठन को आगे बढ़ाने एवं मज़बूत करने के लिए बधाई दी। इस अवसर भाजपा पर भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता बुधारूराम साहू, रामचंद देवांगन, नारायण साहू, सोमनाथ सिन्हा, राजकुमार साहू, ढालचंद साहू, देवचरण चन्द्राकर, युवलाल चेलक, अरूण साहू, सुमन मार्कण्डेय सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्तागण संगठन पर्व में सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!