Uncategorized

लील कुमार पटेल ने महापौर पद के लिए की भाजपा से की दावेदारी

कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेश व जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर की श्री पटेल को प्रत्याशी बनाने की मांग

पूर्व में रह चुके है पार्षद व विधि एवं न्यास प्रशासन एमआईसी मेम्बर

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी निगम इस बार अनारक्षित मुक्त घोषित हुआ है। महापौर पद हेतु भाजपा से कई दावेदार है जिनमें लील (नील) कुमार पटेल अधिवक्ता पिता स्व. श्री चमरू राम पटेल के नाम की भी चर्चा हो रही है। कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेश व जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि समाजजनों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए। इसलिए श्री पटेल को भाजपा से महापौर प्रत्याशी बनाने की मांग की गई।
ज्ञात हो कि श्री पटेल ने एम.कॉम., एल.एल.बी. की शिक्षा अर्जित की है। 1994 से वर्तमान तक जिला धमतरी सिविल एवं राजस्व न्यायालय में विधि व्यवसायरत है। साथ ही कृषक है। उनकी संघ आयु 15 वर्ष है। संघ के प्राथमिक वर्ग तक शिक्षित है। 1985 से भाजपा में सक्रिय है। 1986 से 2008 तक कोष्टापारा वार्ड अध्यक्ष, 1987 से 1990 तक उपाध्यक्ष, भा.ज.यु.मो. धमतरी शहर, 1990 से 1993 तक उपाध्यक्ष, भा.ज.यु.मो. धमतरी शहर, 1994 से वर्तमान तक सक्रिय सदस्य, 2003 से 2005 तक शहर मंडल मंत्री, 2006 से 2009 तक विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, जिला धमतरी, 2009 से 2012 तक विधि प्रकोष्ठ संयोजक, जिला धमतरी, 2008 से गौ वंश विकास प्रकोष्ठ सदस्य, जिला धमतरी, 2014 से 2019 तक पार्षद, न.पा.नि. धमतरी, एम.आई.सी. सदस्य, विधि एवं न्याय प्रशासन एवं उपसभापति रहे है। वहीं 2019 से जिला कार्यकारिणी सदस्य, 2021 से अब तक मोदी जी के मन की बात धमतरी शहर प्रभारी है। श्री पटेल पार्टी में सम्पन्न विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा निर्देशित बूथ पालक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, विस्तारक आदि कार्यों में सक्रिय भूमिका में रहते है। इसके अतिरिक्त सामाजिक गतिविधियो में भी सक्रिय है। पूर्व नगर अध्यक्ष, कोसरिया मरार (पटेल) समाज धमतरी एवं वर्तमान में जिला व नगर के संरक्षक है। पूर्व अध्यक्ष, ज्योर्तिबा फूले शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर आमापारा, धमतरी, विधि सलाहकार, धमतरी जिला एवं प्रदेश कोसरिया मरार (पटेल) समाज, छत्तीसगढ़, पूर्व उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जिला धमतरी रहे है। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। कोष्टापारा एवं जालमपुर स्वच्छता ग्रुप एवं रामकीर्तन समूह के संयोजक है। युवा विकास समिति कोष्टपारा वार्ड धमतरी के संयोजक है।
बता दे कि श्री पटेल की पत्नि श्रीमती चन्द्रकला पटेल पूर्व पार्षद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला धमतरी रहे है। भाजपा की राजनीति में वे भी निरंतर सक्रिय है। श्री पटेल ने पूर्व में पार्षद रहते हुए वार्ड के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में वे महापौर पद के सशक्त दावेदार माने जा रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!