वार्ड क्रमांक 01 में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भखारा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली के वार्ड क्रमांक 01 में नवनिर्मित शेड में हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेड बनने से मोहल्ले की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी हुई है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं वार्डवासियों के आपसी सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं एवं बच्चों ने नृत्य, संगीत और जसगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर मोहल्ले की महिलाओं ने मिलकर एक संगठन भी बनाया। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की प्रेरणा से महिलाएं आपसी एकजुटता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हुई हैं। इस अवसर पर सभापति हितेंद्र साहू, पार्षद परदेसी कंवर, कुंदन साहू, हरि निषाद, गोविंद साहू, यशवंत साहू, ज्ञानेश्वर साहू, तीजू निषाद, लोकनाथ साहू, दिलीप साहू, मुकेश साहू, लता साहू सहित महिला समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

