Uncategorized

दीपावली को कुछ दिन बाकी, रंग रोगन के चलते बढ़ी पेंट डिस्टेंपर व अन्य रंगो की डिमांड

मजदूरी, वार्निश, चूना पाउडर, पेंट, डिस्टेंपर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

धमतरी। दीपावली पर्व हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस पर्व के पूर्व लोग अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों की साफ सफाई रंग रोगन करते है। इसलिए दीपावली के अवसर पर अन्य सामानों के साथ ही रंग पेंट की बिक्री भी सबसे ज्यादा होती है, लेकिन इस बार रंग पेंट के दाम में थोड़ी वृद्धि हुई साथ ही मजदूरी चार्ज भी बढ़ा है। ज्ञात हो कि 29 अक्टूबर को धनतेरस 30 को चौदस और 31 अक्टूबर व 1 नवम्बर को दीपावली मनाया जायेगा। 2 नवम्बर को गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जायेगा। 3 नवम्बर को भाई दूज होगा। ऐसे में अब दीपावली पर्व को कुछ दिन का समय ही शेष रह गया है। इसलिए बाजार में रंग पेंट वार्निश चूना पाउडर की डिमांड सबसे ज्यादा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्निश, चूना के विकल्प पाउडर, डिस्टेंपर के दाम में थोड़़ी वृद्धि हुई है। कुछ ब्रांड ने दाम बढ़ाये है।


मजदूरी, मंहगे पेंट से पोताई हुआ मंहगा
पिछले कुछ सालों में पोताई सफाई कार्य की लागत काफी बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण मजदूरों की बढ़ी मजदूरी और रंग पेंट के बढ़े हुए दाम है। लोगो ने बताया कि कुछ साल पहले जहां 100 से 150 में कुशल मजदूर रंग रोगन कार्य के लिए मिल जाया करता था अब लगभग 350 से 400 की रोजी हो गई है। वहीं ठेका पर पोताई कार्य ज्यादा होता है। यहां भी राहत लोगो को नही मिल रही है। हजारों में पोताई का ठेका दिया जा रहा है। इस पर रंग, पेंट व्हाइट पाउडर डिस्टेंपर के बढ़े हुए दाम बजट को और ज्यादा बिगाड़ रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!