Uncategorized

दीपावली मिलन एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में पारिवारिक संस्कारों पर दिया गया विशेष जोर

जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेशराम साहू ने कहा, परिवार में संस्कार ही समाज की मजबूती का आधार हैं


धमतरी। परिक्षेत्रीय साहू समाज कोर्रा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह, छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिवार संस्कार कार्यशाला का भव्य आयोजन परिक्षेत्रीय साहू सदन कोर्रा, तहसील भखारा, जिला धमतरी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष श्री गणेशराम साहू ने पारिवारिक संस्कार विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। परिवार में अच्छे संस्कार, आपसी प्रेम, सम्मान, अनुशासन एवं बड़ों के प्रति आदर की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को बचपन से ही नैतिक शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का महत्व समझाना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. नारायण साहू ने युवा प्रेरणा एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में विचार रखे। कामता प्रसाद साहू ने सामाजिक नियमावली के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुशीला साहू ने युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं संत शौधकर साहेब ने सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देने तथा अन्य विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!