Uncategorized

दावेदारी से नेतृत्व का विकास होता है, चुनावी रणनीति को मजबूती मिलती है – विनोद तिवारी

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कुरुद नगर पंचायत में हुई कांग्रेस की बैठक, पेश की गई दावेदारी


कुरुद । कुरुद नगर पंचायत में कांग्रेस ने पहली बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित की। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, नगर पंचायत दावेदारों और जिला प्रभारी नेताओं ने भाग लिया, जो चुनावी तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण संकेत दे रहे थे। बैठक की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस के सचिव और धमतरी जिला प्रभारी विनोद तिवारी ने की, उन्होने कहा कि दावेदारी पेश करना पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम है, इससे नेतृत्व का विकास होता है और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलती है। इसके बाद, धमतरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कुरुद नगर पंचायत चुनाव प्रभारी निशु चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की नाकामियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता के बीच जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार आपसी मतभेदों को भुलाकर पूर्व निकाय चुनावों में मिली सफलता को फिर से दोहराएगी। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और हमें सभी को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया कि कुरुद ब्लॉक में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमारी दीवान पूर्व राज्यमंत्री, नीलम चंद्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष, यशवंत गुरु जिलाध्यक्ष सेवादल, राजा देवांगन जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, तपन चंद्राकर नपं अध्यक्ष, मंजू साहू नपं उपाध्यक्ष, प्रहलाद चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी, रमेसर साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद, दावेदारों ने पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष बंद कमरे में अपनी दावेदारी पेश की। नगर पंचायत अध्यक्ष पद और 15 वार्डों में 20 से अधिक पार्षद पद के दावेदारों ने बायोडाटा प्रस्तुत कर अपनी उम्मीदवारी पेश की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!