Uncategorized

बटंची लहराकर लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल


धमतरी । थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट पहना है जो दानी टोला शराब भ_ी के पास अपने हाथ में एक धारदार हथियार को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये दानी टोला शराब भ_ी के पास पहुंचकर देखे तो एक द्वारा धारदार हथियार बटंची चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम योगेश ध्रुव उर्फ काला पिता स्व.नरेश ध्रुव 26 वर्ष निवासी मकेश्वर वार्ड धमतरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार बटंची चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर. सौरभ,दीपक साहू,आरक्षक मुकेश, चंदर, डायमंड, गोपाल कड़हरे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!