Uncategorized

स्व. आसकरण राखेचा की स्मृति में परिवारजनों ने रत्नाबांधा स्कूल के बच्चों को प्रदान किया गया स्वेटर

छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर स्व. राखेचा को दी गई श्रद्धाजंलि

धमतरी। स्व. आसकरण राखेचा की स्मृति में आज शासकीय माध्यमिक शाला रत्नाबांधा के शाला भवन एवं समस्त कक्षा में शैक्षणिक गतिविधियों से युक्त प्रिंट रिच वातावरण तैयार किया गया। पूरे स्कूल में रंग रोगन करवाया गया साथ ही साथ सभी बच्चो को स्वेटर दिया गया। उक्त अवसर पर शाला परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती गौरी बाई राखेचा के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा वंदन कर की गई। स्व. आसकरण राखेचा के छायाचित्र पर फूल मालाओं से पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया।

राखेचा परिवार द्वारा शाला के समस्त बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर वितरित किए गए एवं मुंह मीठा कराया गया। उक्त अवसर पर शाला से श्रीमती मीना बाबर, प्रधान पाठक ,श्रीमती वेणुका देवांगन ,श्रीमती मंजू गोस्वामी ,श्रीमती भारती यदु, श्रीमती वेदराम साहू एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। परिवार से श्रीमती गौरी बाई राखेचा, श्रीमती सपना नरेंद्र गोलछा राजनांदगांव, श्रीमती कल्पना प्रकाश कोठारी राजनान्दगांव ,श्रीमती वंदना दीपक बाफला महासमुंद, श्रीमती अर्चना विपुल बरडिया रायपुर, श्रीमती शोभना विनीत बोथरा दुर्ग ,श्रीमती लीना दीपक लोढ़ा रायपुर ,श्रीमती सूरज बाई राखेचा ,श्रीमती प्रभा श्रीश्रीमाल ममता बललोटा , राजमल राखेचा , राजकुमार लूनिया सन्नी बोहरा, सौरभ राखेचा , श्रीमती ज्योति राखेचा ,विपुल राखेचा ,आलोक राखेचा एवं गौरव लोहाना उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!