Uncategorized

नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने दी नववर्ष 2025 की बधाई और शुभकामनाएं

विकास की आशाओं के साथ की गई सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना


धमतरी। नववर्ष 2025 की बधाई और शुभकामनाएं नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जा रही हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार व जिला भाजपा उपाध्यक्ष कविन्द्र जैन ने नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो। नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिंया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना नेताओं ने की है।

विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने जिलेवासियों को नए साल की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष राज्य की तरक्की, खुशहाली और प्रगति लेकर आए। राज्य उत्तरोत्तर विकास की राह पर अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़े, जिससे उनकी उन्नति हो। उन्होंने कहा कि हमें पिछले वर्ष से सबक लेकर राज्य की बेहतरी के लिए सभी प्रदेशवासियों को पूरे लगन से कार्यशील रहना होगा। नए साल को लेकर लोगों में काफी सकारात्मक आशाएं हैं। नई उम्मीदें व अरमानों के साथ जो कार्य इस साल नहीं हो पाए उन्हें पूरा करने को लेकर लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है। नव वर्ष में सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति भरपूर हो। जिला, राज्य व देश तरक्की की ओर अग्रसर रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!