कला उत्सव में विद्याकुंज स्कूल लोहरसी का दबदबा

धमतरी। शासन के निर्देशानुसार प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना धमतरी किया गया जिसमें विकासखंड स्तरीय विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी क्रम में विद्या कुंज स्कूल लोहरसी के बच्चों ने भी कला उत्सव में भाग लेकर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल शास्त्री गायन नमन मिथिलेश प्रथम, एकल पारंपरिक लोकगीत रिया रंगारी प्रथम, एकल तबला वादन युग त्रिवेदी प्रथम, एकल भरतनाट्यम आरू नेताम प्रथम, सामूहिक रंगोली चांदसी,श्रेया ,आस्था एवं अंशुल भारती प्रथम, दृश्य कला पेंटिंग सौम्या बनवासी द्वितीय, एवं मूर्ति कला में प्रज्ञा ग्वाल द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शाला प्रबंधन समिति,प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ कला उत्सव में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

