कोपेडीह में आबकारी विभाग की कार्यवाही , 80 लीटर महुआ शराब एवं 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में तथा आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्त्व गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कोपडीह थाना भखारा में दबिश दी ।आबकारी की कार्रवाई के टीम के पहुंचते ही गांव में हड़कपं मच गया, खेत के मेढ़ में छुपायी गयी मदिरा जप्त की गयी एवं महुआ लाहन की सैकड़ो बोरिया जप्त कर नष्ट की गयी ।उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34 च ,59-क, के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, अजय राज कश्यप,विवेक दीवान,मुख्य आरक्षक मुरली सोनी , राजेश यादव आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव,श्रुति साहू, सोमी पालेश्वर, मेघा सिन्हा,नीरज चंद्राकर,राजेश यादव , राज किशोर का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।