Uncategorized

सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत


धमतरी। आज तड़के बाईपास श्यामतराई तिरंगा चौक के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिक की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हादसा सुबह 4:30 बजे की आसपास की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जय ध्रुव 17 वर्ष(मां-रामेश्वरी ध्रुव) किसी टेंशन के चलते रायपुर के रहने वाले अपने दोस्त अतुल मरकाम को बार-बार फोन करके बुला रहा था तू जल्दी आजा भाई वरना मैं कुछ कर लूंगा। जैसे ही उसके दोस्त ने उनकी बातों को सुना और तुरंत अपने दोस्त की बाइक लेकर रायपुर से निकल गया। अतुल ने बताया कि गिरते पानी में भखारा तक पहुंचा। भीग जाने के कारण भखारा के किसी होटल में चाय पीने के लिए रुक गया। उसने जय को बताया कि पानी गिर रहा है। फिर जय और उनके दोस्त कार से लेने के लिए धमतरी से भखारा पहुंचे। केटीएम बाइक क्र सीजी 07 बीडब्ल्यू 0361 को जय ध्रुव लेकर आगे निकल गया। उसके पीछे-पीछे कार से बाकी आ रहे थे। कार में बैठे युवक बाईपास में बाथरूम करने के लिए रुके तब बाइक सवार जय आगे निकल गया और तिरंगा चौक के पास हादसे का शिकार हो गया। पीछे कार से पहुंचे तो देखा जय सड़क पर गिरा हुआ था और खून बह रहा था। 112 को डायल किया, फिर मौके पर 112, 108 एम्बुलेंस और वरदान परामर्थ एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और घायल जय को तुरंत 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जय रायपुर के हॉस्टल में पढ़ाई करता था। कुछ दिनों से धमतरी गणेश चौक में अपने बड़ी मां के घर रहता था। जय की मां हैदराबाद में जॉब करती है। जिसे सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!