Uncategorized

अटल जी के विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव देश को दिखाता रहेगा मार्ग : महापौर रामू रोहरा

 

धमतरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राजनीति को सेवा, सिद्धांत और राष्ट्रहित के साथ नई दिशा प्रदान की। वे एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और संवेदनशील जननेता होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी ओजस्वी वाणी, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देता है।

महापौर ने कहा कि आज अटल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें। उनके सपनों के सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महापौर श्री रामू रोहरा ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि अटल जी का विचार और आदर्श सदैव देश की राजनीति एवं जनसेवा को दिशा देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!