Uncategorized

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर श्री श्याम रथ वेंटिलेटर एम्बुलेंस का हुआ शुभारंभ

रथयात्रा पर धमतरी को मिली वेंटिलेटर एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण सुविधा - रामू रोहरा


धमतरी। धमतरी में बहुप्रशिक्षित वेंटिलेटर एम्बुलेंस को समाजसेवियों द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया है। श्री श्याम रथ नाम से एंबुलेंस का भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन श्री राष्ट्रीय गौशाला स्थित जनकपुर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। बताया गया कि इस एंबुलेंस में वह सारी सुविधाएं उपलब्ध है जो बड़े शहरों में एंबुलेंस चलती है,वेंटिलेटर एंबुलेंस में छोटे बच्चों के लिए भी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध की गई है, इसकी उपलब्धता निशुल्क के साथ साथ चार्जेबल रहेगी,इस एंबुलेंस की लागत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है, समाज सेवी अमित अग्रवाल ने बताया कि धमतरी में एंबुलेंस तो काफी है, वेंटीलेटर एम्बुलेंस नहीं थी,जिसके कारण आपातकालीन मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ता था,अब यह एंबुलेंस उपलब्ध होगी। निशुल्क भी होगी और मिनिमम चार्ज पर होगी। नवजात बच्चों के लिए वेंटिलेटर की सुविधा है,और बड़े लोगों के लिए वेंटीलेटर की भी सुविधा है,यह एक तरीके से आइसीयु व्हील्स है। जिसको रथ यात्रा के अवसर पर शुभारंभ किया गया है। और एंबुलेंस का नाम श्याम रथ रखा गया है। रितुरात फाउंडेशन के रितुराज पवार ने बताया कि यह एंबुलेंस शहर के विभिन्न हॉस्पिटलों में इधर से उधर करने के लिए वेंटिलेटर की एंबुलेंस की जरूरत पडऩे पर मिल का पत्थर साबित होगा। समाज सेवी शिवा प्रधान ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर वेंटिलेटर एंबुलेंस लाया गया है,जो कि लोगों के लिए बहुत बड़ी वरदान है,धमतरी शहर में अब तक वेंटिलेटर एंबुलेंस नहीं थी,जो अब सौभाग्य मिला है,कि लोगों को सेवा दे पाएंगे। मां विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार, राष्ट्रीय गौशाला के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि धमतरी बस्तर का प्रवेश द्वार कहलाता है और आसपास क्षेत्र के लोग जो मध्यम वर्गीय परिवार है, उनको बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए अचानक एंबुलेंस नहीं मिलती है,और वेंटिलेटर की अभाव के कारण मरीज अस्पताल तक पहुंच नहीं पाता है,यह सब पीड़ा को देखते हुए समाजसेवियों ने परमो धर्म को चरितार्थ करते हुए सबके लिए सुविधा होगी। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि रथयात्रा पर्व का यह ऐतिहासिक दिन है है जहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली है,ऐसे में धमतरी को यह सुविधा बहुत बड़ी मिली है, रितुराज फाउंडेशन और अमित अग्रवाल परिवार के द्वारा पूरा किया गया है,इस एंबुलेंस में बच्चों के लिए भी वेंटिलेटर दिया गया है,बताया की आज तक धमतरी में जितने भी एम्बुलेंस देखे उसमे बच्चों के लिए नहीं था,इमरजेंसी रहती है तो यह एम्बुलेंस काम आएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!