Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को

विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया जाएगा संदेश


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का नामांकन किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के कार्यक्रम हेतु विधायक अजय चंद्राकर को नामित किया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!