Uncategorized

बिजली दरो में बेहताशा वृद्धि जनता पर अत्याचार – अनिला भेडिय़ा

भाजपा सरकार द्वारा पाचवीं बार की विद्युत दरो में बढ़ोतरी, कांग्रेस ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

राजीव भवन में कांग्रेस द्वारा ली गई प्रेस वार्ता

धमतरी। बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। आज राजीव भवन में उक्त मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता ली गई। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री अनिला भेडिय़ा उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, हरमिंदर छाबड़ा, सूर्याराव पवार, लेखराम साहू, विजय प्रकाश जैन, अरविंंद दोशी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
अनिला भेडिय़ा व कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली दरों में पांच बार वृद्धि की जा चुकी है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ किसानों पर भी अतिरिक्त भार पड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि पहले से ही बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार दरों में इजाफा कर रही है। हाल ही में बिजली दरों में विद्युत शुल्क के रूप में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिल भेजे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने दावा किया कि जून माह में लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसतन तीन गुना तक बढ़ गए हैं। पार्टी का कहना है कि 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद होने और स्मार्ट मीटर प्रणाली के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई उपभोक्ताओं को एक ही महीने में अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं तथा बिजली की खपत और अनुबंध भार के आधार पर अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा करने और बिजली दरों में राहत देने की मांग की। कांग्रेस ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर वापस लेने का निर्णय लिया गया है, ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार को भी जनता के हित में इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!