Uncategorized

भाजपा सरकार मे जनता महंगाई से त्रस्त है, युवा महिला, किसान,व्यापारी, विद्यार्थी, नौकरीपेशा सहित हर वर्ग परेशान है – दीपक बैज

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, अघोषित बिजली काटौती व दरो में मनमाने वृद्धि के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

पीसीसी अध्यक्ष की मौजूदगी मे जिला कांग्रेस ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

धमतरी – आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव का आव्हान किया गया था। जिसके तहत बड़ी संख्या में कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट मोड़ पहुंचे जहां से पदयात्रा के रुप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े लेकिन इसके पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेड्स लगाकर कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया गया।
आज घेराव मे पी सी सी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुए. जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्साह चरम पर रहा.ने इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। चुनाव के समय किए गए वादे खोखले साबित हो रहे हैं और जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है पेट्रोल डीजल से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुए आवश्यक सामान सभी के दाम बढ़े है. साय सरकार की यह सुशासन नहीं कुशासन वाली सरकार है.
आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, कानून व्यवस्था में गिरावट, किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की उपलब्धता और पिछली सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद या धीमा किए जाने का विरोध, अघोषित बिजली काटौती, बिजली दरो में मनमाने वृद्धि के मुद्दे पर साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट घेराव किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों में काफी उत्साह नजर आया। साय सरकार को हर मोर्चे पर विफल बता कर जमकर नारेबाजी की गई। जनहित की मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, संगठन महामंत्री अरविंद दोशी, नीलम चंद्राकर,गोपाल शर्मा,जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, नीशू चंद्राकर,तपन चंद्राकर आलोक जाधव दीपक सोनकर खिलेन्द्र ध्रुव, गौतम वाधवानी, होमन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार सलीम रोकडिया,वसीम कुरैशी, नरेश जसुजा, राजेन्द्र साहू,योगेश लाल, आकाश गोलछा, एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवांगन, राजकुमारी दिवान माहिम शुक्ला मदन मोहन खंडेलवाल,उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन सुमन मेश्राम,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी बृजेश जगताप मंजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!