Uncategorized

शहर विकास को नई दिशा देने निरंतर हो रहे जनहितकारी कार्य – महापौर रामू रोहरा

पोस्ट ऑफिस वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन


धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी अंतर्गत पोस्ट ऑफिस वार्ड में विभिन्न जनहित एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मरादेव मंदिर मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 2.80 लाख है, एवं गिरधर पटेल घर से सोनकर फार्म हाउस तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 4.55 लाख है, का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की। विशिष्ट उपस्थिति में विजय मोटवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रभागा साहू सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल एवं धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर,पार्षद अज्जू देशलहरे,संतोष सोनकर,शैलेन्द्र रजक,कविंद्र जैन,रोहिताश मिश्रा,गौरव मगर,मुकेश शर्मा, अशोक सिन्हा,नंदू लोधी,सीमा चौबे,चन्द्रहास कहर, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!