Uncategorized

धमतरी विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात जल्द, रंजना साहू के प्रयास से भोथली और देवपुर में नए स्कूल भवनों की स्वीकृति जल्द

धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के अथक प्रयासों से धमतरी विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों का क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ग्राम भोथली में नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन एवं ग्राम देवपुर में प्राथमिक शाला भवन की स्वीकृति शीघ्र मिलने वाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोथली में हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए स्वयं का भवन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को अध्ययन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जगह की कमी के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रहा था। वहीं ग्राम देवपुर में प्राथमिक शाला में कक्षाओं की कमी के कारण छोटे बच्चों को असुविधा हो रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अब दोनों ग्रामों में नवीन स्कूल भवनों के निर्माण होगा और जल्द ही इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। इससे भोथली और देवपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व शाला प्रबंधन समिति में हर्ष है। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के लिए नया भवन बन जाने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि व पालकों एवं ग्रामीणों ने इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू का आभार व्यक्त किए है। प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जनपद सदस्य दिलीप सेन, ग्राम भोथली से सोनाराम साहू, त्रिभुवन साहू, अशोक सिंहा, बलिराम साहू, हुलास राम साहू, शेखर सिंहा, रमेश साहू, ग्राम देवपुर से पूर्व सरपंच चेतन यदु, जयप्रकाश साहू, गजानंद साहू, प्यारेलाल यदु, देवनारायण साहू, चंद्रसेन यादव, गिरधारी साहू, उधो निषाद, मोती साहू, रोशन साहू, भारत साहू सहित शाला प्रबंधन समिति ने आभार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!